हल्द्वानी में खड़गे का चुनावी शंखनाद: रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब, बोले- देवभूमि और वीर सपूतों की धरती को नमन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में खरगे का चुनावी शंखनाद: रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब, बोले— “देवभूमि और वीर सपूतों की धरती को नमन”

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के आगाज के रूप में देखी जा रही इस महारैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिससे पूरा मैदान खचाखच भरा नजर आया। मंच से मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश की जनता से सहयोग मांगते हुए कांग्रेस को सत्ता में लाने का आह्वान किया और कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी होने के नाते कांग्रेस हमेशा सड़क से सदन तक जनता की आवाज उठाती रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

गांधी जी के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दिन से नए अभियान की शुरुआत, वीर शहीदों को नमन
जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि उत्तराखंड न केवल देवभूमि है, बल्कि वीरों की भूमि भी है। कुमाऊं और गढ़वाल रेजीमेंट का जिक्र करते हुए उन्होंने याद दिलाया कि इसी पावन धरती के वीर सपूत को देश का पहला परमवीर चक्र मिला था, जिस पर हर प्रदेशवासी को गर्व होना चाहिए। उन्होंने 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन’ का स्मरण करते हुए कहा कि आज के इस ऐतिहासिक दिन से कांग्रेस भी उत्तराखंड में एक बड़े जनांदोलन और परिवर्तन के अभियान की शुरुआत कर रही है।

शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में चुनावी माहौल तैयार, प्रदेश दिग्गज रहे मौजूद
इस ऐतिहासिक रैली के मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राष्ट्रीय महासचिव गुरदीप सप्पल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल सहित संगठन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश भर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया था, जिसका असर रामलीला मैदान में जनसैलाब के रूप में दिखाई दिया। प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि हल्द्वानी की इस ऐतिहासिक महारैली से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों का विधिवत शंखनाद हो चुका है।
इस अवसर पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी पार्टी की एकजुटता और आगामी रणनीति पर अपनी बात रखी:
हेमवती नंदन दुर्गापाल (वरिष्ठ कांग्रेस नेता): “खड़गे जी का हल्द्वानी आगमन उत्तराखंड कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है। उन्होंने जिन बुनियादी मुद्दों को उठाया है, वही आज राज्य की असली जरूरत हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। अब समय आ गया है कि हम खड़गे जी के नेतृत्व में लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई को बूथ स्तर तक मजबूत करें।”
मोहन कुड़ाई (वरिष्ठ कांग्रेस नेता): “राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस हमेशा गरीब, युवा और किसानों के साथ खड़ी है। जनसभा में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ इस बात का सबूत है कि उत्तराखंड बदलाव की राह पर है। हम हर घर तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाएंगे और जनविरोधी ताकतों को करारा जवाब देंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad