कोतवाली से महज 100 मीटर दूर ब्याज पर पैसे देने वाले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, पैसों के लेनदेन में वारदात

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में बुधवार शाम कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई एक सनसनीखेज हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। 48 वर्षीय दीपक गुप्ता की कमरे के भीतर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात के तुरंत बाद आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, घटना पटेलनगर क्षेत्र स्थित एक मकान की है। परिजनों ने बताया कि कमरे से चीखने की आवाज सुनाई देने पर वे अंदर पहुंचे। वहां दीपक गुप्ता खून से लथपथ पड़े थे, जबकि कमरे में मौजूद एक युवक के हाथ में चाकू था। परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नवरात्रि पर सीसीटीवी कैमरों का विशेष ऑफर : जल्द खुलने वाला है CP PLUS का शोरूम

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक दीपक गुप्ता अविवाहित था और ब्याज पर रुपये देने का काम करता था। शुरुआती जांच में हत्या की वजह पैसों का लेनदेन माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस वारदात ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad