38 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद आईटीबीपी कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट सेवानिवृत्त

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। 34वीं बटालियन आईटीबीपी के सेनानी कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट 38 वर्षों की दीर्घ, गौरवशाली एवं अनुकरणीय सेवा पूर्ण कर सुपरएन्नुएशन के तहत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर यूनिट परिसर में उनके सम्मान में भव्य, गरिमामय एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों, जवानों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


समारोह के दौरान कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। विदाई के विशेष क्षणों में उन्हें फूल-मालाओं से सुसज्जित वाहन पर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। पूरे परिसर में तालियों की गूंज के बीच उपस्थित जनसमूह ने उनके अनुशासित नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा एवं संगठन के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन के बदले नियम, 1 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था


अपने 38 वर्षीय सेवाकाल में श्री बिष्ट ने ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने सभी दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया। वे दूरदर्शी नेतृत्व, सख्त अनुशासन, प्रभावशाली कार्यशैली एवं अधीनस्थों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए विशेष रूप से पहचाने गए। उनके नेतृत्व में यूनिट ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित कीं तथा बेहतर समन्वय, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति स्थापित की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से पहले चेतवानी की तैयारी : हर माह 9 तारीख को बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, मोबाइल पर भी मिलेगा अलर्ट


अधिकारियों एवं जवानों ने कहा कि श्री बिष्ट ने संस्था की गरिमा और परंपराओं को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी लगन, निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा दी। उनका सरल स्वभाव, व्यवहार कुशलता, कर्मठता एवं कर्तव्यपरायणता उन्हें सभी के बीच विशेष सम्मान दिलाती रही।


इस अवसर पर अधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका अनुभव, मार्गदर्शन और प्रेरणादायी व्यक्तित्व जवानों एवं सहकर्मियों के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। समारोह भावुक एवं सम्मानपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)


विदाई समारोह में द्वितीय कमान हेमंत कुमार, फतेह सिंह, उप सेनानी संजय तिवारी, सहायक सेनानी दीपक सहरावत, सूबेदार मेजर रश्मि रंजन , इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, जवान एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad