पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी की पहल, तिरंगे रंगों से जगमगाया मां अवंतिका देवी मंदिर से वीआईपी गेट तक का मार्ग

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकुआं नगर को देशभक्ति के रंग में सजाने की पहल अब धरातल पर नजर आने लगी है। पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल पर मां अवंतिका देवी मंदिर से लेकर वीआईपी गेट तक के मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटों को तिरंगे के रंगों वाली रोशनी से सजाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……


रात के समय तिरंगे रंगों से जगमगाती स्ट्रीट लाइटें मार्ग की सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं। इस आकर्षक सजावट को देखने के लिए स्थानीय लोगों में भी उत्साह नजर आ रहा है। मार्ग से गुजरने वाले लोग तिरंगे रंगों से सजे शहर को देखकर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप


नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की इस पहल को क्षेत्रवासियों ने सराहनीय कदम बताया है। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों को तिरंगे रंगों की रोशनी से सजाने से जहां शहर की खूबसूरती बढ़ रही है, वहीं लोगों में राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना भी मजबूत हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत


मां अवंतिका देवी मंदिर से वीआईपी गेट तक तिरंगे रंगों में रोशन हुआ यह मार्ग इन दिनों लालकुआं में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad