उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: शराब पीने से टोका तो बेटे ने तमंचे से मां को मार दी गोली, आरोपी फरार

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। विस्थापित क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मां को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी मच गई। घायल मां को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है।


आईडीपीएल चौकी प्रभारी विवेक कुमार राठी के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 9.15 बजे की है।
बताया कि आम बाग विस्थापित कालोनी ऋषिकेश निवासी सुमित गौड़ (32 वर्ष) अपनी मां उषा देवी के साथ रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बेटियों की निकली लॉटरी,बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली 149 छात्राओं को मिले स्मार्टफोन


पूछताछ में पता चला है कि वह लंबे समय शराब का आदी है। शराब पीने पर मां द्वारा टोकने पर वह अक्सर लड़ाई झगड़ा करता रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री आदर्श रामलीला का भव्य शुभारंभ : नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी बने नारद दर्शको को मोहा मन, तो वही क्षेत्रीय कलाकारों ने लूटी वाहवाही (देखे वीडियो)

रविवार रात घर पर शराब पीकर आने पर मां ने टोका तो वह भड़क गया और तमंचे से मां को गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।


चौकी प्रभारी ने बताया कि उषा देवी के सिर पर गोली लगी है। हालांकि, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।
आरोपित सुमित गौड़ मौके से भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बताया कि सुमित अविवाहित है। वह लंबे समय से शराब का आदी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नशे के कारोबार पर STF का शिकंजा, 190 नशीले इंजेक्शन बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad