हल्द्वानी में BCom पास चोर : नशे ने बदली जिंदगी, फिर बना लाखों की चोरी का मास्टरमाइंड

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक युवक नशे की लत के कारण अपराध की दुनिया में उतर गया। उसने अपने साथी के साथ मिलकर हल्द्वानी में दो चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है।


बंद मकान और अस्पताल को बनाया निशाना
आठ जुलाई को बेड़ापोखरा निवासी हेमंत सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लैपटॉप, एलईडी टीवी, मोबाइल फोन, सीलिंग फैन और मंदिर का सामान चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर के बाद नौ लाख नाम हटने पर कांग्रेस चिंतित, सीईओ से पुनः जांच की मांग


उसी दिन सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. खड़क सिंह दलाल ने भी अस्पताल परिसर से स्प्लिट एसी के कॉपर पाइप चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।


सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग
दोनों घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के आधार पर पुलिस ने रितिक बिष्ट उर्फ गोलू (25), पुत्र रमेश सिंह बिष्ट, निवासी धारानौला, अल्मोड़ा और ऋषभ अग्रवाल (30), पुत्र अजय कुमार, निवासी किच्छा रोड, फूलबट्टा, बस स्टेशन के पास, ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर


नशे की लत बनी अपराध की वजह
पूछताछ में रितिक ने बताया कि वह बीकॉम पास है, लेकिन नशे की लत के कारण घर भी नहीं जाता था। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने चोरी का रास्ता अपना लिया।


एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि बेस अस्पताल में हुई चोरी की वारदात दोनों आरोपितों ने मिलकर की थी, जबकि बेड़ापोखरा स्थित बंद मकान में चोरी रितिक ने अकेले की थी। दोनों की दोस्ती रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर हुई थी, जिसके बाद वे साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट


पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार रितिक के खिलाफ पहले से चोरी, लूट और एनडीपीएस एक्ट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 1,500 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad