देहरादून में 45 युवको से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दिलाने पर 8 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। विदेशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लाख की कथित ठगी का मामला सामने आया है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने देहरादून स्थित त्रिदेव ओवरसीज टैलेंट कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सोनम नैथानी की शिकायत पर दुबई और केरल से संचालित तीन कंपनियों एवं उनके अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार

शिकायत के अनुसार, आरोपितों ने चेक रिपब्लिक और स्लोवाकिया में 45 अभ्यर्थियों को रोजगार दिलाने का दावा करते हुए खुद को अंतरराष्ट्रीय भर्ती नेटवर्क से जुड़ा बताया। उनके झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने मार्च और अप्रैल 2026 में दो किश्तों में कुल आठ लाख जाबस्टार्स एचआर साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते में ट्रांसफर किए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

आरोप है कि तय समय सीमा बीतने के बावजूद न तो किसी अभ्यर्थी को नौकरी मिली और न ही विदेशी नियोक्ताओं से संबंधित कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध कराया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम लौटाने के बजाय आरोपित एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे और लगातार टालमटोल करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में बैंक खातों के मनी ट्रेल, डिजिटल साक्ष्यों व दुबई और केरल से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad