“वारंटी समझ रहा था बच जाएगा. लालकुआं पुलिस ने गेम पलट दिया!”

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस ने राजीव नगर बंगाली कॉलोनी निवासी एक पुराने वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर समेत छह जिलों में बदले गए 29 निरीक्षक


प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज/ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपेंद्र कोश्यारी की अगुवाई में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन,विधायक हरीश धामी के खिलाफ कार्रवाई को एसएसपी को सौंपा ज्ञापन


पुलिस ने विश्वनाथ उर्फ बंबा पुत्र किशोरी लाल निवासी राजीव नगर बंगाली कॉलोनी, लालकुआं को फौजदारी वाद संख्या 1977/24, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत वीआईपी गेट लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त को माननीय न्यायालय नैनीताल में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कहीं शिक्षकों ने काटीं सब्जियां तो कहीं बच्चों ने बीने चावल,भोजन माताओ की हड़ताल के बीच स्कूलों में ऐसे पका मिड-डे मील

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad