पति ले गया पत्नी की नई स्कूटी, पत्नी का चढ़ा ऐसा पारा कि कर दिया चाकू से हमला

खबर शेयर करें 👉

चंपावत। लोहाघाट नगर से लगे एक गांव की शिक्षिका ने अपने शिक्षक पति पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें लहूलुहान हाल में शिक्षक गिर गया।
शोर गुल सुनकर पड़ोसियों ने उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखते हुए घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायल का चंपावत जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

जानकारी के मुताबिक पाटन क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक सुंदर नाथ गोस्वामी पर पारिवारिक विवाद के चलते कल गुरुवार देर रात उनकी शिक्षिका पत्नी ने हमला कर दिया। हमले में शिक्षक के गले में और हाथ पर काफी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की।

लंबे समय से चल रहा विवाद

दंपती के बीच काफी लंबे समय से विवाद चलते आ रहा है। गुरुवार को शिक्षक पति पत्नी की नई स्कूटी किसी काम से ले गया था। जब वापस लौटा तो स्कूटी का इंडिकेटर टूटा हुआ था। जिसके बाद दोनों के बीच काफी विवाद हो रहा था। पड़ोसियों के द्वारा किसी तरह दोनों को समझा बूझकर शांत किया गया था, पर देर रात मामला बिगड़ने पर पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पहला वार उसके गले में लगा, लेकिन कुछ ही देर के बाद दूसरी चाकू लेकर फिर वार कर दिया। जिसके बाद बचाव के दौरान हांथ में गंभीर चोट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया घटना पर अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad