लालकुआं NH-109 में हिट एंड रन: गायत्री मंदिर के पास सुबह सुबह सड़क पार कर रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग को वाहन ने मारी टक्कर, दुर्घटना में मौत

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं क्षेत्र में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्दूचौड़ स्थित गायत्री मंदिर के समीप सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ में हुई। मृतक की पहचान हरीश चंदोला (75 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय भोला दत्त चंदोला, निवासी हल्दूचौड़, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह के समय गायत्री मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  LPG कनेक्शन है तो ध्यान दें! eKYC के लिए सिर्फ 6 दिन बाकी, अगस्त में है आखिरी तारीख ,वरना प्रभावित हो सकती है गैस सप्लाई

हादसे की सूचना मिलते ही निकटवर्ती पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था।
घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ गया 11वीं का छात्र गोला नदी के तेज बहाव में बहा (देखे वीडियो)


पुलिस जांच में नई जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जांच के बाद हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान दूध के कैंटर के रूप में हुई है। पुलिस ने संबंधित कैंटर को कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात; देखें पूरी अपडेट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad