रुद्रपुर में थार सवार युवकों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, थार की छत पर ऊपर शराब पीकर किया हंगामा, CCTV और वीडियो खंगाल रही पुलिस

खबर शेयर करें 👉

उधम सिंह नगर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले युवकों की तलाश में पुलिस जुट गई है.

रुद्रपुर: शहर के रोडवेज बस अड्डे के पास बीती शाम कुछ युवकों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने का मामला सामने आया है. दिल्ली-नैनीताल हाईवे स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर एक थार वाहन की छत पर चढ़कर युवकों ने खुलेआम बीयर पी, शोर-शराबा किया और काफी देर तक उत्पात मचाया. घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

थार में सवार युवक शराब की दुकान के बाहर पहुंचे और वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर उसकी छत पर चढ़ गए. इसके बाद उन्होंने हाथों में बीयर की कैन और बोतलें लेकर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. युवकों के शोर-शराबे और हरकतों से आसपास मौजूद लोगों, राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा. कई लोग इस दौरान वहां रुक गए और युवकों को सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का व्यवहार न करने की सलाह दी.स्थानीय लोगों ने जब युवकों का विरोध किया तो कुछ देर तक बहस भी हुई. लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

वीडियो बनता देख युवक वहां से निकलने की तैयारी करने लगे. इसी बीच किसी ने मामले की सूचना बाजार चौकी पुलिस को दे दी. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही थार सवार युवक वाहन लेकर मौके से फरार हो गए.सूचना मिलने पर बाजार चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने रोडवेज परिसर और हाईवे किनारे सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पी रहे अन्य लोगों के खिलाफ अभियान चलाया. पुलिसकर्मियों ने ऐसे लोगों को मौके से हटाया और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर सख्त चेतावनी दी.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है. यदि वीडियो के आधार पर संबंधित युवकों की पहचान होती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा.
-उत्तम सिंह नेगी एसपी सिटी-

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में दर्शन को आए गुड़गांव के श्रद्धालुओं से मारपीट, लोहे की रॉड-डंडों से हमला

पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से भी घटना की जानकारी ली और वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी. घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि रोडवेज और हाईवे क्षेत्र में शाम के समय शराब की दुकानों के आसपास अक्सर कुछ लोग खुलेआम शराब पीते नजर आते हैं, जिससे महिलाओं, बच्चों और यात्रियों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है. उनका कहना है कि ऐसे स्थानों पर नियमित पुलिस गश्त और सख्ती की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad