यहां नौ साल तक शादी का झांसा, महिला अधिकारी ने दर्ज कराया शोषण और ठगी का मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। भतरौजखान थाने में एक महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झूठा झांसा देकर नौ वर्षों तक शारीरिक और मानसिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित नंदन सिंह रावत के खिलाफ महिला उत्पीड़न, ठगी, जालसाजी और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला अधिकारी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब नौ वर्ष पहले आरोपित ने अल्मोड़ा स्थित गोलू मंदिर में उससे शादी कर और मंगलसूत्र पहनाकर साथ रहने का विश्वास दिलाया। इसके बाद दोनों लंबे समय तक साथ रहे और आरोपित कई बार महिला के घर भी आया-जाया करता था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

निजी खर्चों के नाम पर लाखों रुपये लिए

महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने उसके सरकारी पद का लाभ उठाते हुए उससे वाहन, कपड़े, मकान किराया और अन्य निजी खर्चों के नाम पर लाखों रुपये भी लिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

पीड़िता के अनुसार जब उसने संबंध को कानूनी रूप देने और विवाह का पंजीकरण कराने की बात कही तो आरोपी और उसके परिवार ने जातिगत टिप्पणी करते हुए शादी से इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे फोन पर धमकाते हुए परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

बीते नौ मार्च को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की। बासोट स्थित उसके किराए के मकान पर पहुंची पुलिस को वह फरार मिला। अगले दिन फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर जांच की और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर मकान को सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

एसओ अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित की तलाश की जा रही है। वहीं पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग भी उठने लगी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad