यहां चालक ने खोया नियंत्रण, डंपर मकान की दीवार में जा घुसा

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर । राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान की बाउंड्री वाल में जा घुसा। हादसे में मकान की दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति दीवार के पास मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शादी हुई… राज खुला और टूट गया रिश्ता, अब बिचौलिये पर फूटा गुस्सा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर तेज गति से जा रहा था, तभी चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सीधे मकान की बाउंड्री में जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का एक हिस्सा पूरी तरह धराशायी हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल गेठिया में 'गुलदार का खूनी तांडव' : गोशाला में 11 बकरियो के शव मिले, तीन को उठा ले गया

सूचना मिलते ही पुलिस चौकी दोराहा की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को दीवार से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण मानी जा रही है।