यहां सिडकुल के असिस्टेंट मैनेजर ने वीडियो कॉल के बाद की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

खबर शेयर करें 👉

पंतनगर सिडकुल में वोल्टास कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने मंगलवार को पत्नी से वीडियो काल पर बात करने के बाद फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार पति से हुए विवाद के बाद पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी।

मूल रूप से सलेमपुर महदूद बहादराबाद (हरिद्वार) निवासी 36 वर्षीय जावेद आरिफ पुत्र कम्बर अली पंतनगर सिडकुल स्थित वोल्टास कंपनी में असिस्टेंट पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह पत्नी अजरा के साथ मेट्रोपोलिस कालोनी रुद्रपुर में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ गया 11वीं का छात्र गोला नदी के तेज बहाव में बहा (देखे वीडियो)

पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर में डायल 112 पर अजरा ने फोन कर सूचना दी कि उनका पति के साथ झगड़ा हुआ है, जिसके चलते वह सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित अपने मायके चली गईं थीं।
बताया कि कुछ देर पहले पति से वीडियो काल पर बात हुई तो उन्होंने फंदा दिखाते हुए कहा कि वह फांसी लगा रहे हैं। उसके बाद फोन कट हो गया। तब से वह फोन नहीं उठा रहे हैं।
अजरा ने सबसे पहले कालोनी के लोगों को सूचना दी, लेकिन तब भी दरवाजा नहीं खुला। सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पड़ोसियों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जावेद फंदे पर झूलते मिले।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में SSB का बड़ा एक्शन: 54 लाख की जाली करेंसी पकड़ी, 52 मानव तस्करी पीड़ितों को कराया मुक्त

पुलिस ने जावेद को नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जावेद के दो बच्चे हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मिले सामान को कब्जे में ले लिया।
जावेद के की पत्नी अपने मायके सहारनपुर गईं थीं। आत्महत्या की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्वजन के आने तक शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। स्वजन के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-डीआर वर्मा, सीओ पंतनगर

यह भी पढ़ें 👉  CCTV में कैद चेन लूट की वारदात,रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से लूटपाट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad