यहां पहले दिखाई दरियादिली : फिर दिखाया कलयुगी चेहरा, लिफ्ट देने के बहाने 14 वर्षीय नाबालिग से दरिंदगी

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर । काफलीगैर तहसील क्षेत्र की 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ लिफ्ट देने के बहाने ट्रक चालक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
किशोरी के पिता द्वारा झिरौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तीन दिनों तक लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर किशोरी को उसके रिश्तेदारों के घर से सकुशल बरामद किया। पूछताछ के दौरान किशोरी ने ट्रक चालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

इसके बाद पुलिस ने पोक्सो अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस के अनुसार, तीन दिन पहले शाम के समय किशोरी बागेश्वर की ओर आ रही थी। रास्ते में उसने एक ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात; देखें पूरी अपडेट

चालक ने रास्ते में किया दुष्कर्म

आरोप है कि चालक ने रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी अपने रिश्तेदारों के घर चली गई, लेकिन उसने इसकी जानकारी अपने स्वजन को नहीं दी। स्वजन को उसके ठिकाने की जानकारी नहीं होने पर उन्होंने झिरौली थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी।

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने झिरौली से लेकर जिला मुख्यालय तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। विभिन्न स्थानों पर लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान यह भी पता चला कि किशोरी एक ट्रक चालक से लिफ्ट लेकर पहुंची थी। इसी बीच उसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर प्रसारित होने की सूचना भी पुलिस को मिली, जिसके आधार पर जांच का दायरा और बढ़ाया गया। लगातार खोजबीन के बाद पुलिस किशोरी तक उसके रिश्तेदारों के घर पहुंचने में सफल रही।

यह भी पढ़ें 👉  LPG कनेक्शन है तो ध्यान दें! eKYC के लिए सिर्फ 6 दिन बाकी, अगस्त में है आखिरी तारीख ,वरना प्रभावित हो सकती है गैस सप्लाई

कोतवाली में पूछताछ के दौरान किशोरी ने ट्रक चालक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। शुक्रवार को उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति यानी सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए। फिलहाल किशोरी को वन स्टाप सेंटर में रखा गया है।

पुलिस के अनुसार, किशोरी पूर्व में भी एक बार घर से चली गई थी, तब भी पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर स्वजन के सुपुर्द किया था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर किशोरी का पता लगाया गया। मामले में पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी का हाईप्रोफाइल एसिड अटैक कांड : 5 लड़किया और 18 माह का बच्चा सहित 19 हुए थे घायल

सांकेतिक फ़ोटो:-

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad