नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट, 14 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 13 अगस्त को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जिले में 14 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए 14 अगस्त (शुक्रवार) को नैनीताल जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार भारी बारिश के चलते नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह होने के साथ संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की संभावना जताई गई है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के तहत विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।
हालांकि, नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थानों और उन विद्यालयों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिले के सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad