हरिद्वार डीएम का आदेश: 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल बंद, ऑनलाइन चलेगी पढ़ाई

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान उमड़ने वाली करोड़ों शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 30 जुलाई से 11 अगस्त तक जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालय, कॉलेज, तकनीकी संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई आनलाइन जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान

श्रावण कांवड़ मेला-2026 के दौरान जिले में प्रतिदिन बढ़ रही कांवड़ यात्रियों की संख्या और प्रमुख मार्गों पर अत्यधिक भीड़ प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनती है। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस संबंध में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालय, कॉलेज, तकनीकी संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुचारु आवागमन के लिए विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन और कई स्थानों पर मार्ग बंद रहेंगे। ऐसे में छात्र-छात्राओं के विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों और संभावित सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

हालांकि अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। जिलाधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे आनलाइन कक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करें, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां निर्बाध रूप से जारी रह सकें।
साथ ही सभी संबंधित विभागों, विद्यालय प्रबंधनों और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, जिससे कांवड़ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, जनसुरक्षा और विद्यार्थियों के हितों का प्रभावी संरक्षण किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad