हल्द्वानी हिंदू बनने का वादा कर दुष्कर्म का आरोप, मेरठ निवासी युवक गिरफ्तार, डिलीट डेटा की होगी फोरेंसिक जांच

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मेरठ निवासी शादाब को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी के लिए मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का वादा किया था। इसी भरोसे में उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ऊधमसिंह नगर के शक्तिफार्म की रहने वाली है और हल्द्वानी में किराये पर रहकर एक मोबाइल दुकान में काम करती है। पुलिस के अनुसार, मेरठ निवासी शादाब भी उसी दुकान में कार्यरत था।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा

आरोप है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध बने, जिसके बाद शादाब ने युवती को शादी का प्रस्ताव दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने शादी के लिए मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का वादा किया। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए वह उसे अलग-अलग स्थानों पर ले गया और कई बार दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक हिली धरती, लालकुआं-हल्द्वानी समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद युवती की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके मोबाइल से अपने खिलाफ मौजूद चैट, फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी और डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि डिजिटल साक्ष्यों को विवेचना में शामिल किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad