हल्द्वानी सरकारी राशन की गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने गोदाम में मारा छापा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पर्वतीय जिलों में आपूर्ति होने वाले सरकारी राशन की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को एसडीएम हल्द्वानी मोनिका आर्या ने कमलुवागांजा स्थित राजकीय खाद्य गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार कुलदीप पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदाम में रखे चावल और अन्य राशन की गुणवत्ता से जुड़े निर्धारित मानकों की जांच की। टीम ने चावल के कुछ नमूने भी लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। एसडीएम ने बताया कि कुसुमखेड़ा स्थित आरएफसी गोदाम से पर्वतीय जनपदों समेत विभिन्न क्षेत्रों में राशन की आपूर्ति की जाती है। इसी के मद्देनजर गोदाम में रखे चावल की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप होने की जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

लिए गए सैंपलों की लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने गोदाम प्रबंधन को राशन की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेजी जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की कमी या अनियमितता सामने आती है तो रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad