पिथौरागढ़ आंगन में पहुंचा गुलदार, नौ वर्षीय बालिका पर हमला

फाइल फोटो

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित कुजगाड़ गांव में गुलदार में नौ वर्षीय बालिका पर हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार संगीता उम्र 9 वर्ष शनिवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच बाथरूम के लिए घर के आंगन में आई थी। उसी समय घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया।

संगीता के चीखने पर उसके स्वजन घर से बाहर निकले और हल्ला मचाया, जिसके बाद गुलदार भाग निकला। घायल बालिका को जिला अस्पताल लाया गया। उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि संगीता के चेहरे और हाथ में घाव हैं और वह खतरे से बाहर है। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल के हालचाल लिए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने रेंजर से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।