लालकुआं में राजीव गांधी जयंती पर मनाया सद्भावना दिवस, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आज सद्भावना दिवस मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजीव गांधी के आधुनिक भारत के निर्माण, सूचना एवं संचार क्रांति तथा देश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की थी। उनके विचार और योगदान आज भी प्रासंगिक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भुवन पाण्डेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, नगर महामंत्री नरेश चौधरी, सईद सिद्दकी, रविशंकर तिवारी, व्यापार मंडल लालकुआं महिला उपाध्यक्ष मीना रावत, राजेन्द्र खनवाल, विनय रजवार, वरुण पाठक, गजेंद्र बोरा और अनिकेत राणा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने और देश में सद्भावना एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad