वर्दी की शान से नशे की पहचान तक : रिटायरमेंट के तीन महीने बाद ही सलाखों के पीछे, कार से मिली 980 ग्राम हेरोइन

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को करीब एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पंजाब नंबर की ईओन कार के डैशबोर्ड से 980 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस मामले में पंजाब से जुड़े नशा तस्करी नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

मंगलवार को गंगनहर कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि एक तस्कर पंजाब से मादक पदार्थों की खेप लाकर रुड़की में सप्लाई कर रहा है। सूचना के आधार पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लाठरदेवा अंडरपास के पास घेराबंदी की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बेटियों की निकली लॉटरी,बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली 149 छात्राओं को मिले स्मार्टफोन

सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पंजाब से हेरोइन की खेप लेकर आया है और लाठरदेवा अंडरपास के निकट किसी व्यक्ति को इसकी डिलीवरी देने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध पंजाब नंबर की ईओन कार को घेर लिया। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से 980 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गुरविंदर सिंह निवासी ग्राम नारली, थाना खालड़ा, जिला तरणतारण (पंजाब) के रूप में बताई। उसने पुलिस को बताया कि वह यह खेप पंजाब के एक नशा तस्कर से लेकर रुड़की पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि आरोपी 31 मार्च को रुड़की स्थित सेना के बीईजी सेंटर से सेवानिवृत्त हुआ था। पुलिस अब रुड़की में उसके संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही जिस तस्कर से वह हेरोइन लेकर आया था, उसके संबंध में पंजाब पुलिस को भी सूचना दी जा रही है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad