मोबाइल ऐप पर हुई दोस्ती, दूसरी मुलाकात बनी आखिरी; अनैतिक संबंध बनाने के आरोप के बाद कारोबारी की हत्या

खबर शेयर करें 👉

ग्राइंडर एप का उपयोग विशेष लैंगिक पहचान वाले कई लोग करते हैं। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां उपयोगकर्ता बिना अपनी पूरी पहचान सार्वजनिक किए एक-दूसरे से संपर्क कर सकते हैं। इसी एप पर रोहन और दीपक की दोस्ती हुई और फिर उनका मिलना खूनी वारदात में बदल गया।

पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित देवऋषि एन्क्लेव में कारोबारी दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस सनसनीखेज वारदात की नई परतें खुल रही हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि 48 वर्षीय दीपक गुप्ता और 20 वर्षीय बीकॉम छात्र रोहन प्रजापति की दोस्ती ग्राइंडर एप के जरिये हुई थी। दोनों के बीच यह जान-पहचान महज कुछ दिन पुरानी थी और दूसरी मुलाकात ही खूनी वारदात में बदल गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

जांच में सामने आया है कि ग्राइंडर एप का उपयोग विशेष लैंगिक पहचान वाले कई लोग करते हैं। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां उपयोगकर्ता बिना अपनी पूरी पहचान सार्वजनिक किए एक-दूसरे से संपर्क कर सकते हैं।

इसी माध्यम से रोहन और दीपक की बातचीत शुरू हुई थी। पूछताछ में आरोपी रोहन ने दावा किया कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग सीखने और अतिरिक्त कमाई की उम्मीद में दीपक के संपर्क में आया था। पहली मुलाकात सामान्य रही, जिससे दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ी।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार

22 जुलाई की शाम दीपक के बुलावे पर रोहन दूसरी बार उनके घर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक दोनों कमरे में अकेले थे। आरोपी का कहना है कि बातचीत के दौरान दीपक ने उस पर अनैतिक कार्य का दबाव बनाया, जिसका उसने विरोध किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद और हाथापाई हुई।

इसी दौरान दीपक ने एक चाकू लेकर उसे डराने की कोशिश की। इसी दौरान मारपीट में रोहन ने दीपक से चाकू छीन लिया और उसने दीपक पर गर्दन, चेहरे और पीठ पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

चीख-पुकार सुनकर दीपक का भाई कमरे की ओर दौड़ा तो आरोपी हाथ में चाकू लिए वहीं मौजूद मिला। मुख्य रास्ता बंद होने के कारण वह भाग नहीं सका और पुलिस ने उसे घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को दीपक का शव नग्न अवस्था में मिला, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें मामले की जांच कर रही हैं। डिजिटल और फॉरेंसिक जांच में जो साक्ष्य सामने आएंगे आगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad