दोस्ती ऐसी कि मौत भी न डरा सकी, सोनू के पीछे धीरज ने भी गंवाई जान

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। दोस्ती की मिसाल पेश करते हुए एक युवक ने अपने दोस्त को बचाने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा दी। कोसी नदी में डूब रहे दोस्त को बचाने के प्रयास में वह खुद भी तेज बहाव की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।


जानकारी के अनुसार मंगलवार को मूल रूप से बागेश्वर निवासी 34 वर्षीय धीरज गढ़िया अपने मित्र 29 वर्षीय सोनू कनवाल समेत पांच दोस्तों के साथ घूमने के लिए कोसी नदी क्षेत्र पहुंचे थे। देवस्थल मंदिर के पास सभी युवक नदी किनारे समय बिता रहे थे। इसी दौरान सोनू नहाने के लिए नदी में उतर गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान


नहाते समय अचानक सोनू का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। अपने दोस्त को संकट में देख धीरज बिना देर किए उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। हालांकि नदी का तेज बहाव और गहराई दोनों पर भारी पड़ गई। देखते ही देखते दोनों युवक पानी में समा गए।


साथ मौजूद अन्य दोस्तों ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप


बताया जा रहा है कि धीरज और सोनू के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ रहते थे। हादसे के बाद साथ गए अन्य दोस्त भी सदमे में हैं। घटना से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।


बॉक्स : गहरी दोस्ती का दर्दनाक अंत
स्थानीय लोगों के अनुसार धीरज और सोनू की दोस्ती काफी पुरानी थी। जब सोनू डूबने लगा तो धीरज ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था और दोनों दोस्तों की जिंदगी एक साथ खत्म हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात


बॉक्स : तीन भाइयों में सबसे छोटा था सोनू
मृतक सोनू कनवाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई महेंद्र कनवाल लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है, जबकि दूसरे नंबर के भाई गजेंद्र कनवाल हल्द्वानी में एक निजी संस्थान में नौकरी करते हैं। सोनू एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में डिलीवरी का काम करता था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad