यहां पड़ा होटल में छापा,चंडीगढ़ से आई युवती समेत चार पकड़े

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर दो युवती समेत चार लोगों को पकड़ा है।
पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही। पकड़े गये युवक बहादराबाद तथा मंगलौर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शादी हुई… राज खुला और टूट गया रिश्ता, अब बिचौलिये पर फूटा गुस्सा

शनिवार की दोपहर को सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है।
कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और होटल के एक कमरे में छापा मारा। पुलिस ने होटल के कमरे से दो युवक और दो युवतियों को धर दबोचा। पुलिस ने होटल के अन्य कमरों की भी तलाशी ली।
एक कमरे से एक युगल मिला। इस युगल ने कमरा लेने के लिए आइडी जमा की थी। पुलिस युवती समेत सभी चार लोगों को कोतवाली ले आई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं 47 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल से सेवानिवृत्त हुए रमेश बृजवासी, सीईओ अजय गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि युवती चंडीगढ़ से आई थी। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है।
वहीं इस मामले में सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में 17 वर्षीय इंटर की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
Ad