पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने दी ईद-उल-फितर (मीठी ईद) की शुभकामनाएं

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ। संवाददाता
नगर पंचायत लालकुआँ के अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी ने पवित्र पर्व ईद-उल-फितर (मीठी ईद) के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर (मीठी ईद) रमजान माह के समापन का प्रतीक होने के साथ-साथ त्याग, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व समाज में एकता, सौहार्द और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करता है। इस अवसर पर सभी लोगों को मिलजुलकर खुशियां मनानी चाहिए और जरूरतमंदों की मदद कर मानवता का परिचय देना चाहिए।
सुरेंद्र सिंह लोटनी ने सभी नागरिकों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए क्षेत्र में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की। साथ ही उन्होंने अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए ईद-उल-फितर (मीठी ईद) का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं 39 वर्षों की शानदार सेवा के बाद हरिश्चंद्र अवस्थी को नैनीताल आंचल दुग्ध संघ ने दी भावभीनी विदाई
Ad