नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, एंट्री पॉइंट पर रोके गए पर्यटको के वाहन पार्किंग हुई फुल

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शहर की सड़कों पर अक्सर जाम के बाद भी पर्यटन सीजन में सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। खुशगवार मौसम और झील के सौंदर्य को निहारने के लिए पर्यटक आ रहे हैं।

पार्किंग की कमी की वजह से पर्यटक वाहनों को रुसी बाईपास और नारायण नगर में रोका जा रहा है। नियमित अंतराल के साथ ही शाम को पर्यटक वाहनों को छोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात

पार्किंग स्थल पूरी तरह फुल
बुधवार को सुबह से शाम तक पर्यटक वाहनों की आवाजाही होती रही, जिससे पार्किंग स्थल पूरी तरह पट गए।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

पर्यटन सीजन में दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से सैलानी पहुंच रहे हैं तो इस वर्ष बड़ी संख्या में गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के पर्यटकों की सर्वाधिक आमद पर्यटन कारोबारियों को सुखद संदेश दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

पर्यटकों ने शहर के पर्यटन स्थिल हिमालय दर्शन, टांकी बैंड, बारापत्थर, लवर्स प्वाइंट, वाटरफाल, केव गार्डन, चिड़ियाघर आदि में सैरसपाटा करने के साथ ही यादों को मोबाइल पर कैद किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad