कुमाऊं में पहली बार इथेनॉल-फ्री पेट्रोल की एंट्री : 15 अगस्त से तीन पेट्रोल पंपों पर 169 रुपये लीटर ,हल्द्वानी ,काठगोदाम और रामनगर

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अगर आप अपने वाहन के लिए इथेनॉल-फ्री यानी शुद्ध पेट्रोल की तलाश कर रहे हैं तो अब आपको कुमाऊं से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आगामी 15 अगस्त से हल्द्वानी, काठगोदाम और रामनगर के तीन चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल की बिक्री शुरू होने जा रही है। इसकी कीमत करीब 169 रुपये प्रति लीटर होगी, जो सामान्य पेट्रोल से काफी अधिक है।भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) की ओर से कुमाऊं में पहली बार इस प्रीमियम ईंधन को उपलब्ध कराया जा रहा है। फिलहाल पूरे मंडल के सभी पेट्रोल पंपों पर 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल ही मिल रहा है, लेकिन विशेष जरूरत वाले वाहन चालकों की मांग को देखते हुए यह नई सुविधा शुरू की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

शुद्ध पेट्रोल विशेष रूप से विंटेज कारों, हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स बाइक, बोट इंजन, जेनरेटर और ऐसे इंजनों के लिए उपयोगी माना जाता है, जिनमें लंबे समय तक ईंधन सुरक्षित रखना पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इथेनॉल न होने से ईंधन में नमी बनने और इंजन में जंग लगने की संभावना कम रहती है। इससे इंजन की कार्यक्षमता और उसकी उम्र दोनों बेहतर रहती हैं।पहले चरण में यह पेट्रोल हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव स्थित गुरुनानक सर्विस स्टेशन, काठगोदाम के आर.ए. नरीमन पेट्रोल पंप और रामनगर के कॉर्बेट पार्क फिलिंग स्टेशन पर उपलब्ध होगा। इसके लिए इन पंपों पर अलग टैंक और विशेष डिस्पेंसिंग यूनिट लगाई जा रही है।अब तक कुमाऊं में शुद्ध पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने के कारण विंटेज वाहन मालिकों और हाई-परफॉर्मेंस वाहनों के शौकीनों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

15 अगस्त से शुरू होने वाली यह सुविधा ऐसे वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार बेहतर ईंधन का विकल्प मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)

फोटो परिचय :- सांकेतिक AI द्वारा बनाई गई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad