( रामनगर ) कोसी बैराज में दोहरी त्रासदी, नहीं बच सकी दो युवकों की जान

खबर शेयर करें 👉

रामनगर के कोसी बैराज में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया जबकि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

रामनगर के कोसी बैराज में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी अंकित पुत्र प्रेम सिंह और मयंक पुत्र भारत सिंह असवाल कोसी बैराज में नहा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान

इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से बरसात और जलाशयों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad