नैनीताल घूमने आया दिल्ली का परिवार सदमे में : बंदर को पत्थर मारने के दौरान खिड़की से नीचे गिरा तीन वर्षीय मासूम; हायर सेंटर रेफर

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शहर के मल्लीताल क्षेत्र में एक होटल में ठहरे दिल्ली के पर्यटकों का तीन वर्षीय बेटा खिड़की से 20 फीट नीचे गिर गया। गंभीर रूप से चोटिल बच्चों को तत्काल स्वजन बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी विशाल सोनी परिवार के साथ घूमने के लिए नैनीताल आए हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

असंतुलित होकर खिड़की से गिर गया गौरांत

इधर वह मल्लीताल स्थित एक होटल में ठहरे थे। रविवार सुबह होटल के कमरे में तीन वर्षीय गौरांत खेल रहा था। इसी बीच सामने बंदर दिखाई पड़ने पर बच्चा उन्हें पत्थर मारने लगा। स्वजनों का ध्यान हटा तो गौरांत असंतुलित होकर खिड़की से करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। यह देख स्वजनों की चींख पुकार मच गई। तत्काल स्वजन उसे बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  (अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग

डा सुनील कुमार ने बताया कि बच्चे के सिर और अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर

सांकेतिक फ़ोटो:- दाँत दिखाते बन्दर की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad