दिसंबर की डेडलाइन तय : अब बहाने नहीं लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में चल रहे नहर कवरिंग समेत विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति को लेकर मंगलवार को नगर पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने अधिकारियों से विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकांश कार्य दिसंबर तक और शेष कार्य जनवरी तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। विभागीय अथवा तकनीकी अड़चन आने पर उसका तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यस्थलों का निरीक्षण करने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

बैठक में गौला नदी के किनारे भूकटाव रोकने के लिए किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों को दोबारा शुरू कराने के निर्देश दिए गए। मोटाहल्दू रेलवे क्रॉसिंग के पास जलभराव की समस्या का समाधान करने तथा जमरानी नहर पर बनाई गई पुलिया से लोगों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विधायक ने तीनपानी से मोतीनगर तक तथा बंगाली कॉलोनी में भोला मंदिर जाल से स्लीपर फैक्ट्री तक नहर कवरिंग का कार्य तेजी से पूरा कराने को कहा। उन्होंने नहर की ऊंचाई सड़क के स्तर के अनुरूप रखने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में सड़क चौड़ीकरण का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस कॉलेज हल्दूचौड़ में हिमांशु पांडे का जलवा,455 वोट लेकर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा( देखे वीडियो)

गौलापार की समानांतर नहर में काठगोदाम के पास क्षतिग्रस्त हिस्से का निर्माण शीघ्र कराने के साथ ही गुमटी लालकुआं से तीनपानी तक नहर निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बिंदुखत्ता में चल रहे विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता से सीधे जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में कल से बदलेगा समय, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और विकास कार्यों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एसडीएम रेखा कोहली, जमरानी परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर शाहनवाज, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विनोद भंडारी, वीरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता महेश कुमार खरे, यूपीसीएल के नीरज आर्य, एसडीओ सौरभ जोशी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य हरीश नैनवाल, विक्की पाठक, अभिषेक, धीरज भट्ट समेत अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad