लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में 17 वर्षीय इंटर की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। अज्ञात कारणों के चलते हल्दूचौड़ स्थित बच्चीधर्मा गांव में एक किशोरी की फांसी के फंदे में झूलती लाश बरामद हुई है।

मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री आदर्श रामलीला का भव्य शुभारंभ : नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी बने नारद दर्शको को मोहा मन, तो वही क्षेत्रीय कलाकारों ने लूटी वाहवाही (देखे वीडियो)

यहाँ लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हल्दूचौड़ स्थित बच्चीधर्मा निवासी हेम पांडे की 17 वर्षीय बेटी नेहा पांडे का शव घर में फांसी के फंदे में झूलता हुआ मिला है, घटना के समय किशोरी की मां हंसी पाड़े सब्जी लेने बाजार गई थी।

इसी दौरान किशोरी का शव घर में स्थित पंखे में चुन्नी से लटका हुआ था। इधर सूचना पाकर मौके पर पंहुंचे कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने घटनास्थल का बारीकी से मौका मुआयना” करने के बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने बारिकी से निरीक्षण कर किशोरी के शव को उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है‌। पुलिस के अनुसार किशोरी मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ थी। नेहा इंटरमीडिएट की छात्रा थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नशे के कारोबार पर STF का शिकंजा, 190 नशीले इंजेक्शन बरामद

जिसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के इस गाँव मे दिखावे की शादियों पर लगाम कसने को एकजुट हुए ग्रामीण : महिलाओं के गहनों से लेकर दावत तक के नियम तय, नियम तोड़ने पर 50 हजार जुर्माना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad