उत्तराखंड में गरज-चमक और तेज हवाओं का खतरा, कई जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि मैदानी जिलों के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारीमौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में मचा हड़कंप : भाजपा नेता के बेटे पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला
Oplus_131072

7 जिलों में यलो अलर्टइसके अलावा हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
 
 
देहरादून में बादल और बारिश के आसार देहरादून में आसमान आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि हो सकती है। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  CCTV में कैद चेन लूट की वारदात,रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से लूटपाट

अगले तीन दिन का मौसममौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च को पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, जबकि 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण

17 मार्च को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
18 मार्च को राज्य के पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली चमक सकती है। वहीं 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad