बेटी की सगाई में दावत के लिए काट दी गाय :दुकान और घर से 20 किलो गोमांस बरामद,औजारों के साथ दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

किच्छा। बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी करने की सूचना पर गोवंश स्क्वाड की टीम ने ग्राम सैंजना में छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से करीब 20 किलोग्राम गोमांस बरामद किया है। बरामद मांस का सैंपल पशु चिकित्सा अधिकारी ने जांच के लिए लैब भेजा है।

मंगलवार शाम गोवंश स्क्वाड प्रभारी एसआई पंकज बेलवाल को ग्राम सैंजना में गोकशी की सूचना मिली। सूचना पर उन्होंने कांस्टेबल संजीव कुमार, राजेश गिरी और एहसान अली के साथ एक दुकान पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही दुकान में मौजूद एक व्यक्ति भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के अलर्ट के बाद कुमाऊ के इस जिले में 3 सितंबर की भी छुट्टी

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नवी अहमद पुत्र मोहम्मद सईद निवासी ग्राम दरऊ, किच्छा बताया। पुलिस के अनुसार, नवी अहमद ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी अली हसन पुत्र छोटे निवासी ग्राम सैंजना के साथ मिलकर दुकान में गोकशी की थी। उसने पुलिस को बताया कि मांस बेचने से मिली रकम उसकी पत्नी घर ले गई, जबकि कुछ मांस उसका साथी अली हसन अपनी बेटी की सगाई की दावत के लिए अपने घर ले गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी कोतवाली में जमकर हंगामा, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में टकराव (देखे वीडियो)

नवी अहमद की निशानदेही पर गोवंश स्क्वाड ने अली हसन के घर भी दबिश दी। वहां से अली हसन को भी गोमांस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से बरामद मांस के साथ गोकशी में इस्तेमाल किए गए औजार भी कब्जे में लेकर सील कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO में फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित

गोवंश स्क्वाड की सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मृगेश चौधरी मौके पर पहुंचे और बरामद मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित नवी अहमद के खिलाफ किच्छा कोतवाली में पूर्व में भी प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad