(नैनीताल) नैनीझील में मौतों का सिलसिला जारी, 24 घण्टे मे दूसरा शव मिलने से फैली सनसनी

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में लगातार दूसरे दिन नैनीझील से शव मिलने की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। शनिवार सुबह मल्लीताल क्षेत्र स्थित एनसीसी ट्रेनिंग सेंटर और मां मायना देवी मंदिर के समीप नैनीझील में एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा

जानकारी के अनुसार, सुबह 7:22 बजे किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन कर नैनीझील में शव होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मल्लीताल कोतवाली पुलिस एसएसआई दिनेश जोशी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने झील से शव बाहर निकालकर उसकी तलाशी ली, जिसमें जेब से 4,000 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान करीब 48-50 वर्षीय महिंदर चौहान के रूप में हुई, जो ऑल सेंट्स स्कूल में सफाई कर्मचारी थे। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि उनकी मृत्यु डूबने से हुई है और घटना कुछ समय पहले की ही प्रतीत होती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर के बाद नौ लाख नाम हटने पर कांग्रेस चिंतित, सीईओ से पुनः जांच की मांग

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को भी मल्लीताल के बड़ा बाजार निवासी मनीष साह का शव नैनीझील से बरामद हुआ था। लगातार दूसरे दिन झील से शव मिलने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में चिंता और सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad