लालकुआं। नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भैंस के आगे बीन बजाते नजर आए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को सुनने के बजाय अनदेखा कर रही है, इसलिए मजबूर होकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने तहसीलदार लालकुआं के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं भी महंगी हो गई हैं, जिससे गरीब और निम्न वर्ग सबसे अधिक परेशान है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सरकार महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाए और पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस के दाम कम करे। साथ ही NEET परीक्षा पेपर लीक और CBSE की ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया गया। नेताओं ने कहा कि इन मामलों से छात्र और युवा वर्ग में भारी रोष है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि जल्द राहत नहीं दी गई तो आम जनता आंदोलन के लिए मजबूर हो सकती है।

ज्ञापन जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, बिंदुखत्ता ब्लॉक,नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं अध्यक्ष भुवन पांडे, बिंदुखत्ता अध्यक्ष प्रदीप , हल्दूचौड़ ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दुमका, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल,प्रमोद कलोनी शंकर जोशी, सभासद भुवन पांडेय, कांग्रेस नगर महामंत्री सईद सिद्दीकी, बीना जोशी, हेमंत पांडेय, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय सामंत, प्रकाश कापड़ी, गोविंद मेहरा, चंदन बोरा, हर्ष बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
