महंगाई के खिलाफ लालकुआं में कांग्रेस का हल्लाबोल,कोतवाली चौराहे पर भाजपा सरकार का फूंका पुतला (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

लालकुआं। खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और “भाजपा हटाओ, देश बचाओ” का नारा बुलंद किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर तत्काल अंकुश लगाने और आम उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की।

नगर अध्यक्ष भुवन पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों को धरातल पर लागू करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय महंगाई का बोझ लगातार बढ़ा रही है। खाद्य पदार्थों, दाल, तेल, मसाले, चीनी और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों से आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई की सबसे अधिक मार गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस आम जनता के हितों और अधिकारों की आवाज लगातार उठाती रही है। यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन को और तेज करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दाम आम उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। उन्होंने सरकार से खाद्य पदार्थों की कीमतों पर नियंत्रण कर आम जनता को राहत देने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भुवन पांडे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमती नंदन दुर्गापाल, पीसीसी सदस्य हरेंद्र बोरा, प्रमोद कालोनी, शंकर जोशी, नगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेश चौधरी, सईद सिद्दीकी, विनय रजवार, मोहन कुड़ाई, अनूप भाटिया, देवीदत्त पांडेय, रविशंकर तिवारी, पूर्व सभासद हेमंत पांडे, बसंत जोशी, अमजद खान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय सामंत और पूजा सोलंकी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad