अल्मोड़ा में गुलदारों की जोड़ी की चहलकदमी, मकान की छत पर बैठे दो गुलदार CCTV में कैद
अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में गुलदारों की लगातार बढ़ती सक्रियता से लोगों की चिंता बढ़ गई है। अब शहर के रिहायशी इलाकों में गुलदार अकेले ही नहीं, बल्कि जोड़े में भी दिखाई दे रहे हैं। आबादी के बीच उनकी मौजूदगी से स्थानीय लोग सतर्क रहने को मजबूर हैं।
शहर के जोशीखोला क्षेत्र में एक मकान की छत पर दो गुलदार बैठे दिखाई दिए। दोनों गुलदारों की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह के समय मकान की छत पर दो गुलदारों की मौजूदगी सामने आने के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।
नगर क्षेत्र में गुलदारों की लगातार चहलकदमी लोगों की सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय बनी हुई है। रिहायशी इलाकों में गुलदारों की मौजूदगी के चलते लोग विशेष सतर्कता बरत रहे हैं।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वन विभाग मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि रिहायशी क्षेत्रों में गुलदारों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके और किसी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
