नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा की आरती में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में पहुंचकर मां नंदा-सुनंदा की आरती में विधिवत रूप से भाग लिया। उन्होंने मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिक अवसर मिलें, मातृशक्ति सशक्त बने तथा राज्य की संस्कृति और विरासत का संरक्षण हो। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छुए, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

मुख्यमंत्री ने मां नंदा-सुनंदा से प्रार्थना करते हुए कहा कि मां की कृपा उत्तराखंड पर सदैव बनी रहे और देवभूमि निरंतर खुशहाल एवं समृद्ध बने। उन्होंने नंदा-सुनंदा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए सभी आयोजकों और आयोजन से जुड़े लोगों को बधाई दी तथा प्रदेशवासियों को महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जाधारी राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, शांति मेहरा, शंकर कोरंगा, महाधिवक्ता एस.एन. बाबुलकर, मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल, डॉ. जगदीश चंद्रा, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, सौरभ असवाल, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, डीएसए सचिव मनोज जोशी, श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मनोज जोशी मंटू, प्रो. ललित तिवारी, दया किशन पोखरिया, पंडित भगवती प्रसाद जोशी, विमल चौधरी, कमलेश ढोंढियाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।