रुद्रपुर सिडकुल की कंपनी में बाल श्रम का भंडाफोड़, 16 बच्चों की बरामदगी के बाद FIR दर्ज

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। सिडकुल पंतनगर की कंपनी में 16 बाल श्रमिक बरामद मामले में पुलिस ने श्री दुर्गा फाइबर्स कंपनी पर बाल श्रम कराए जाने की प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।
21 जून को बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्प लाइन और पुलिस ने सिडकुल पंतनगर की श्री दुर्गा फाइबर्स प्रोडक्टस में निरीक्षण कर बाल श्रम का भंडाफोड़ करते हुए 16 बाल श्रमिक मुक्त कराए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कहीं शिक्षकों ने काटीं सब्जियां तो कहीं बच्चों ने बीने चावल,भोजन माताओ की हड़ताल के बीच स्कूलों में ऐसे पका मिड-डे मील

नाबालिग बच्चों से बाल श्रम कराए जाने का मामला

इस मामले में बाल कल्याण समिति ऊधम सिंह नगर के सदस्य गौरव तागरा ने सौंपी तहरीर में कहा है कि 21 जून की रात सिडकुल पंतनगर स्थित कंपनी श्री दुर्गा फाइबर्स प्रोडक्ट्स में नाबालिग बच्चों से बाल श्रम कराए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद देर रात वह चाइल्ड हेल्प लाइन सुपरवाइजर गिरीश चन्द्र व रोहित शर्मा एवं रजनीश बत्रा (समाज सेविका), उवैस खान और पुलिस टीम के साथ कंपनी पहुंचे और निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में आखिर ऐसा क्या हुआ कि दूर-दराज से पहुंचने लगे लोग? गाय ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

मौके पर 16 नाबालिग बच्चे मिले जिन्हें कंपनी कर्मचारियों ने कंपनी बिल्डिंग की छत भारी मशीनों के पीछे तथा थर्माकोल के कट्टो के बीच छिपाया था।
बरामद बच्चों में से पांच नाबालिग बच्चों की काउंसलिंग और बयान एक जुलाई को बाल कल्याण समिति के समक्ष कराए गए। बयानों और साक्ष्य के आधार पर पुष्टि हुई कि श्री दुर्गा फाइबर्स प्रोडक्ट्स में बालश्रम कराया जाता है। बाल कल्याण समिति सदस्य गौरव तागरा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के जन्मदिन पर पर्यावरण मित्रों ने जताया स्नेह, दीर्घायु की कामना की

थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि दुर्गा फाइबर्स के विरुद्ध बाल श्रम की प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। विवेचना की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad