पहाड़ से मैदान तक मौसम का बदला रंग, अप्रैल में देहरादून: समेत कुमाऊं के जिलों में सबसे ज्यादा बरसे मेघ

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। अप्रैल अंतिम दो सप्ताह के दौरान भीषण गर्मी ने पसीने छुड़ाए और पहाड़ से मैदान तक पारे में रिकार्ड कायम किए। लेकिन, इस बार वर्षा भी अप्रैल में सामान्य से अधिक रही।
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में पूरे माह कुछ दिन के अंतराल में मेघ बरसते रहे। प्रदेश में औसत से 18 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई, हालांकि जिलों के बीच काफी असमानता देखने को मिली। कुमाऊं के जिलों में इंद्रदेव अधिक मेहरबान रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे प्रदेश में औसत 46.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत 39.3 मिमी है। इस तरह प्रदेश में कुल मिलाकर 18 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई।
अप्रैल में सबसे अधिक वर्षा चंपावत जिले में दर्ज की गई, जहां 78.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 212 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा टिहरी गढ़वाल (97 प्रतिशत अधिक) और ऊधमसिंह नगर (113 प्रतिशत अधिक) में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश : नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट

इसके अलावा सबसे कम वर्षा पौड़ी गढ़वाल में 16.5 मिमी दर्ज की गई, जो सामान्य से 12 प्रतिशत कम है। हरिद्वार में भी चार प्रतिशत की कमी रही, जबकि रुद्रप्रयाग और चमोली में भी क्रमश: 17 और 18 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

राजधानी देहरादून में 43.5 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक है। नैनीताल (36 प्रतिशत अधिक) और बागेश्वर (64 प्रतिशत अधिक) में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।

अप्रैल में वर्षा की स्थिति (वर्षा मिमी में और अंतर प्रतिशत में है।)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad