मौसम। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। देहरादून, टिहरी व अल्मोड़ा में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार है।
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अगले कुछ दिन मौसम इसी प्रकार का बना रहा सकता है और आगामी रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा के दौर हो सकते हैं।
बदलते मौसम में बच्चों में एलर्जी और सांस लेने की बढ़ रही समस्या
देहरादून: बदलते मौसम का असर अब बच्चों की सेहत पर भी दिख रहा है। राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में इन दिनों सांस संबंधी परेशानी, एलर्जी व अस्थमा से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। यहां ऐसे बच्चे पहुंच रहे हैं जिन्हें खांसी, जुकाम, सीने में जकड़न, सांस लेने में परेशानी के साथ घरघराहट हो रही है। डाक्टरों के अनुसार, मौसम के बदलने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है।
सुबह-शाम की ठंडी हवा, धूल-मिट्टी और प्रदूषण भी बच्चों में एलर्जी और अस्थमा की समस्या को बढ़ा रहे हैं। सांस संबंधी बीमारियों का खतरा अधिक हो रहा है। तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव होने पर बच्चों का शरीर तुरंत खुद को एडजस्ट नहीं कर पाता। छोटे बच्चों की इम्युनिटी पूरी तरह विकसित नहीं होती, इसलिए उन्हें नए वायरस से लड़ने में ज्यादा समय लगता है। ऐसे में यह समस्या इन दिनों अधिक आ रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
