उत्तराखंड में SIR को लेकर 13 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दाखिल करने का मौका, मैदानी जिलों में आपत्तियों की भरमार

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 13 अगस्त है। इसके बाद कोई दावा या आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। हालांकि, प्राप्त दावों और आपत्तियों पर सुनवाई की प्रक्रिया 13 सितंबर तक जारी रहेगी।
SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरे जा रहे हैं। इसके अलावा दावे-आपत्तियों के लिए फॉर्म-9, 10 और 11 भरने की प्रक्रिया भी चल रही है। प्रदेशभर में अब तक करीब 70 हजार आपत्तियां प्राप्त हो चुकी हैं। वहीं, नए मतदाता बनने के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, 13 अगस्त तक नए मतदाता बनने के लिए आवेदन करने वालों के नाम SIR की प्रक्रिया के दौरान ही मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन के बदले नियम, 1 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था


मैदानी जिलों में आपत्तियों की भरमार
पहाड़ी जिलों की तुलना में प्रदेश के मैदानी जिलों में दावे-आपत्तियों की संख्या अधिक है। खासकर ऊधमसिंह नगर जिले की जसपुर, काशीपुर समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन


प्राप्त आपत्तियों के आधार पर संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) मामले की सुनवाई कर निर्णय लेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, यदि किसी एक व्यक्ति के नाम पर पांच से अधिक आपत्तियां प्राप्त होती हैं तो उसकी जांच कराई जाएगी।