वायरल वीडियो के बाद खुला मामला! 50 लाख टर्नओवर वाली ”पहाड़ी” मटन शॉप बिना GST के संचालित

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। हल्द्वानी-नैनीताल हाइवे पर नयना गांव के पास प्रसिद्ध मटन चावल शॉप का सालाना टर्न ओवर 50 लाख से अधिक है, लेकिन दुकान स्वामी चंदन सिंह ने अब तक जीएसटी पंजीकरण नहीं कराया।

राज्य कर विभाग ने जांच में यह निष्कर्ष निकाला है। विभाग ने साफ किया है कि यदि 12 जून तक पंजीकरण नहीं किया तो जीएसटी की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल पहले हो गई मौत, फिर भी बिजली चोरी में FIR काशीपुर में ऊर्जा निगम का गजब कारनामा

दूर-दूर से यहां आते हैं लोग
नयना गांव में प्रसिद्ध मटन शॉप में बेतहाशा बिक्री पर राज्य कर विभाग की नजर लग गई है। इस शॉप के मीट चावल पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों, अधिकारी-कर्मचारियों की पहली पसंद है। दूर-दूर से यहां लोग मीट चावल का स्वाद लेने आते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण

हाल ही में इंटरनेट मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि शॉप में एक दिन में चावल के साथ तीलाना टर्नओवर 50 लाख से अधिक है, लेकिन जीएसटी पंजीकरण नहीं है ।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ गया 11वीं का छात्र गोला नदी के तेज बहाव में बहा (देखे वीडियो)

जबकि इसमें 5 प्रतिशत बिक्री देय है। दुकान स्वामी ने दो चार दिन में पंजीकरण का भरोसा दिया है। टीम में शैलेंद्र आगरी, मोहित चौहान व कैलाश जोशी थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad