हल्द्वानी MBPG कॉलेज की छात्र रैली के बीच अचानक घुसी कार, टक्कर लगते ही मची भगदड़, किसी बड़ी पंर्टी के लोगो लगे होने का दावा ( देखे वीडियो )

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के बाहर बुधवार को छात्र रैली के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार ने रैली में शामिल कुछ छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

बताया जा रहा है कि उप सचिव पद की प्रत्याशी ऋषिका सिंह अपने समर्थकों के साथ रैली निकाल रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार रैली में शामिल छात्रों से टकरा गई और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पर बीजेपी का लोगो लगा हुआ था। हालांकि, वाहन और चालक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

घटना के बाद छात्रों ने कार को रोकने और चालक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से निकल गया। हादसे में कितने छात्र घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना को लेकर छात्रों में नाराजगी देखी गई। मामले में पुलिस की ओर से जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad