किराए के कमरे से चलीं गोलियां : देहरादून में युवक ने महिला को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट

खबर शेयर करें 👉

देहरादून में सनसनी: महिला को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी मारी गोली, मौके पर मौतविकासनगर में किराए के कमरे में वारदात, घायल महिला हायर सेंटर रेफर; प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच में जुटी पुलिसदेहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। कल्याणपुर स्थित एक किराए के कमरे में युवक ने महिला को तमंचे से गोली मारने के बाद खुद अपनी कनपटी पर गोली चला ली। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10:15 बजे फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजे की जाली तोड़कर कमरे में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

अंदर कमलेश (निवासी हयोटंगरी, चकराता) और संगीता (निवासी बुटानू, उत्तरकाशी) खून से लथपथ पड़े मिले। जांच में कमलेश को मृत घोषित किया गया, जबकि संगीता की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने उसे तत्काल विकासनगर के लेहमन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गोली महिला की कनपटी को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई है।घटना के समय महिला के दो बच्चे स्कूल गए हुए थे, जिससे वे इस दर्दनाक वारदात का शिकार होने से बच गए।प्रेम प्रसंग के एंगल से जांचप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमलेश और संगीता दोनों शादीशुदा थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, कमलेश का संगीता के घर अक्सर आना-जाना था। इसी आधार पर पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस ने घटना की सूचना महिला के पति और युवक के परिजनों को दे दी है।फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्यघटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट सहित अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और महिला के बयान के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad