(ब्रेकिंग)लालकुआं की बेरिपड़ाव ग्रामसभा में सुबह-सुबह गुलदार की दस्तक, मंदिर पहुंचे पुजारी पर गुर्राया; हल्ला मचते ही गन्ने के खेत में घुसा, CCTV में कैद (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। बरेलीपड़ाव-दुर्गापालपुर परमा की ग्राम सभा हिम्मतपुर चौम्वाल में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब BCRM स्कूल के पास एक बड़ा गुलदार दिखाई दिया। गुलदार की मौजूदगी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में मां की गोद नसीब होने से पहले ही छूटा साथ, नवजात के जन्म के बाद महिला की मौत; तीन मासूमों के सिर से उठा साया,उपचार व्यवस्था पर उठे सवाल

जानकारी के मुताबिक, नजदीकी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे पुजारी का सामना अचानक गुलदार से हो गया। बताया जा रहा है कि गुलदार पुजारी को देखकर गुर्राने लगा। इससे घबराए पुजारी ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 60 साल की उम्र पूरी? पूर्व सैनिक व लालकुआं चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बताया वृद्धावस्था पेंशन के लिए जरूरी दस्तावेज, कागजात नगर पंचायत लालकुआं कार्यालय में होंगे जमा

लोगों ने एकजुट होकर शोर मचाया तो गुलदार वहां से निकलकर पास के गन्ने के खेत में जा घुसा। गुलदार के खेत में छिपे होने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी कोतवाली में जमकर हंगामा, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में टकराव (देखे वीडियो)

ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad