यहां ब्रेक फेल बना काल, चारगांव रोड पर डंपर हादसे में चालक समेत दो की मौत

खबर शेयर करें 👉

ई टिहरी। ग्राम क्यारी के पास चारगांव वाली रोड पर एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसान उक्त डंपर वाहन संख्या UK09CA- 0639 अभिषेक राणा पुत्र जयवीर राणा निवासी ओनालगांव हाल निवासी लम्बगांव का है, जिसे उसका चालक सूरज राठौड़ केयर आफ जयवीर सिंह राणा निवासी बेहराईच उत्तरप्रदेश उम्र- लगभग 44 चला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कहीं शिक्षकों ने काटीं सब्जियां तो कहीं बच्चों ने बीने चावल,भोजन माताओ की हड़ताल के बीच स्कूलों में ऐसे पका मिड-डे मील

चालक माल खाली कर वापस आ रहा था, उसके साथ गांव का एक लड़का गजेन्द्र रांगड़ पुत्र स्व धन सिंह रांगड़ निवासी ग्राम रौणिया उम्र लगभग 36 वर्ष भी था।

वाहन क्यारी गांव के ऊपर चारगांव वाली रोड मन्दिर के पास से ब्रेक न लगने व चढ़ाई न चढ़ पाने के कारण अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे गहराई में जा गिरा। पुलिस टीम एवं स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया गया। दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पंचायत नामा की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार, 64.80 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

मृतकों की पहचान

  1. सूरज राठौड़ निवासी बेहराईच उत्तरप्रदेश उम्र लगभग 44 वर्ष वाहन चालक
  2. गजेन्द्र सिंह रांगड़ पुत्र स्व धन सिंह रांगड़ निवासी ग्राम रौणिया उम्र लगभग 36 वर्ष
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पान के ठेले से शुरू हुई पहचान, फिर ब्लैकमेलिंग का जाल! हल्द्वानी के कारोबारी से करोड़ो की वसूली का सनसनीखेज मामला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad