नई बस्ती में मातम: बहन को बचाने की कोशिश में दोनों सगी बहनों ने गंवाई जान

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र की नई बस्ती में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की दो सगी मासूम बहनों की बरसाती नाले में बहने से मौत हो गई। मूसलाधार बारिश के बीच दोनों बच्चियां नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे पाइपनुमा संरचना में फंस गई थीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।


जानकारी के अनुसार, नई बस्ती में मंदिर के सामने दोनों बहनें बारिश के दौरान खेल रही थीं। इसी बीच छोटी बहन सोनाक्षी खेलते-खेलते तेज बहाव वाली खुली नाली में गिर गई। उसे बहता देख बड़ी बहन लक्ष्मी बिना देर किए उसे बचाने के लिए नाली में उतर गई। हालांकि पानी का बहाव इतना तेज था कि वह भी संतुलन खो बैठी और दोनों बहनें बहते हुए नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे पाइपनुमा संरचना में फंस गईं।
स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार


स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस नाली में हादसा हुआ वहां काफी तीखी ढलान है। लगातार बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव अत्यधिक तेज था। नाली के किनारों पर फिसलन होने से बच्चियां खुद को संभाल नहीं सकीं और बहाव की चपेट में आ गईं।
घटना के बाद रैंप के नीचे निरीक्षण के दौरान पानी की आपूर्ति के लिए डाला गया एक पाइप और उसमें फंसा पत्थर मिला। इसी पाइपनुमा हिस्से में दोनों मासूम बहनें फंस गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें


इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं। हादसे ने बरसात के दौरान खुली और असुरक्षित नालियों की गंभीर समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad