उत्तराखंड में खूनी रंजिश : दिन में मामूली विवाद के बाद रात में कार से कुचलकर युवक की हत्या

खबर शेयर करें 👉

जसपुर (ऊधम सिंह नगर)। दिन में हुए मामूली विवाद ने रात में खूनी रूप ले लिया। कार सवार युवकों ने कथित तौर पर बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे के बाद एक युवक को कार से कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। विधायक आदेश चौहान, भाजपा नेता खड़क सिंह, महेश प्रजापति और अशोक खन्ना समेत अन्य लोग भी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में SSB का बड़ा एक्शन: 54 लाख की जाली करेंसी पकड़ी, 52 मानव तस्करी पीड़ितों को कराया मुक्त

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे नितिन, हर्ष और लवीश एक बाइक पर सवार होकर ठाकुरद्वारा चुंगी की ओर गए थे। लौटते समय खेड़ा रोड स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के पास आरोप है कि पुष्पेंद्र चौहान उर्फ मानू ने अपनी कार से उनकी बाइक को जानबूझकर टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद नितिन कुमार कार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हर्ष और लवीश ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। लोगों को आता देख कार सवार मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से चंदन सागर गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि कार में पुष्पेंद्र चौहान के साथ जाकिर गुज्जर और एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। सूचना मिलने पर परिजन तीनों घायलों को काशीपुर के अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही नितिन कुमार ने दम तोड़ दिया।

मृतक के पिता बनारसी दास की तहरीर पर पुलिस ने पुष्पेंद्र चौहान, जाकिर गुज्जर और एक अन्य आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता का आरोप है कि दिन में हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शादी में 25 लाख खर्च, फिर भी कार की मांग; विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और उनकी तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad